शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जिला प्रचारक व राहगीरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

माधोगढ़, जालौन। माधोगढ़-बंगरा रोड पर कैलोर के पास शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी और बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला प्रचारक शिवम की नजर आग पर पड़ी। बताया गया कि वे किसी कार्य से माधोगढ़ आए थे और उरई की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बढ़ते हुए देखा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना देर किए राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सभी के सामूहिक प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और जिला प्रचारक व सहयोग करने वाले लोगों की सराहना की।



