नरहट में कृषक प्रशिक्षण के दौरान किसानों का हंगामा, सब्सिडी और खराब बीज को लेकर लगाए गंभीर आरोप

नरहट/नवादा (विजय कुमार) : नरहट ई-किसान भवन में गुरुवार को शारदीय महाअभियान सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बीएओ आकाश, उद्यान पदाधिकारी निशु कुमारी और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार ने दीप जलाकर किया।

किसानों के मुख्य आरोप:

  1. 3 साल से सब्सिडी नहीं: बेरौटा के किसान दीपक पांडेय ने कहा कि 2023 में 5,200 रु. में मूंगफली बीज खरीदा। 4,000 रु. अनुदान आज तक नहीं मिला।
  2. खराब बीज: सबौर श्री धान, कर्णवंदना गेहूं और मूंग के सरकारी बीज में मिलावट। खेत में कई किस्में उगने से उत्पादन कम। बाजार के बीज से बेहतर उपज मिलती है।
  3. धोखाधड़ी: अंगूठा लगवाकर बीज नहीं दिया जाता। जरूरत के समय खाद-बीज मिलते ही नहीं।

किसानों ने कहा कि अनुदानित बीज के खराब नतीजों से भरोसा टूटा है। इससे लागत बढ़ती है और नुकसान होता है। कार्यक्रम में आधुनिक खेती और योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा नेता संजय सिंह, उपमुखिया पंकज सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button