अपना कार्य पूरे जुनून के साथ करो, सफलता निश्चित है : पद्मश्री मिसेज रजनी बेक्टर

  • प्रयास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी
  • पंजाब की 100 लड़कियों को कॉरपोरेट लीडर बनाने हेतु पंजाब 100 सीजन 4 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम लुधियाना में हुआ संपन्न

लुधियाना (विकास)। प्रयास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी द्वारा प्रोजेक्ट पंजाब 100 के अंतर्गत पंजाब की 100 लड़कियों को कैट की फ्री कोचिंग देने की योजना पंजाब 100 के चौथे  वर्ष के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन आज 21 अप्रैल दिन मंगलवार को गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व क्रेमिका समूह की चेयरमैन मुख्य अतिथि पद्मश्री मिसेज रजनी बेक्टर, गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना के प्रिंसिपल प्रो डा. सहजपाल सिंह, आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र निशांत गोयल, मनदीप कौर टांगरा, सोनी गोयल, विजय कांत गोयल, एम आर जिंदल, प्रोफेसर हरनीत कौर, आँचल गुप्ता व आकांशा त्यागी द्वारा ज्योति प्रज्वल्लित करने के साथ हुई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए समाजसेवी एम आर जिन्दल ने पहले सभी अतिथियों, छात्रों और उनके अभिभावकों का अभिनन्दन किया और पंजाब 100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो डा. सहजपाल सिंह ने योजना पंजाब100 के अंतर्गत पंजाब की 100 जरूरतमन्द लड़कियों को कैट की फ्री कोचिंग देने की पहल की प्रशंसा की और बच्चों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किता।

आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र निशांत गोयल ने कहा की इस दुनिया में कड़े परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस लिए सभी छत्रों को दिल से मेहनत  करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। आईआईएम अहमदाबाद की ही  पूर्व छात्रा गोल्ड मेडलिस्ट प्रेरक वक्ता मनदीप टांगरा द्वारा बच्चों को कहा कि आप ने यह सोच कर कि मुझे कुछ भी ज्ञान नहीं है। मैं एक दम खाली हूं, पुरे मन और लगन से अपनी तैयारी करनी है। उन्होंने ने छात्रों को अपनी क्षमता को पहचानने हुए  निर्धारित गोल तक पहुंचने के लिए, अपने रास्ते से न भटक कर, निरंतर प्रयास करते रहने का बहुमूल्य संदेश दिया। पंजाब 100 का सफरब तैं करके आईआईएम सिरमौर तक पहुंची आकांशा त्यागी ने अपनी सफलता के अब तक के सफर की जानकारी चयनित बच्चों जे साथ साँझा की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  पद्मश्री मिसेज रजनी बेक्टर ने अपने सन्देश में कहा कि आराम से बैठकर सपने लेने से कुछ भी हासिल नहीं होता। अपना कार्य पूरे जुनून और लगन के साथ करो, आपकी सफलता निश्चित है: आखिर में पंजाब 100 के संस्थापक सोनी गोयल ने सभी का धन्यबाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई पंजाब 100 परियोजना, जिसके अंतर्गत आगामी 10 वर्षों में पंजाब की 100 महिलाओं को देश के नामीग्रामी बिजनेस स्कूलों में चयनित करवाकर उनको कॉरपोरेट हेड के स्तर पर ले जाने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी से इस योजना में पूर्ण सहयोग देने का आह्वाहन किया। आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोफेसर हरनीत कौर, सिदार्थ व गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button