जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर। जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके।

इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, कृषि, जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों को समक्ष रखा गया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button