एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्णिया भाजपा कार्यालय में भव्य प्रदर्शनी, जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने किया अवलोकन

पूर्णिया। बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” विषय पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। योजनाओं और उपलब्धियों के सजीव चित्रण ने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
इस अवसर पर मौजूद नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल और स्पष्ट रूप में मिल रही है।
जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने इसे जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया।



