रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा संसद’ जिला स्तरीय चयन राउंड आयोजित

देवघर। 8 मार्च 2026 को रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर विकसित भारत युवा संसद 2026 के जिला स्तरीय चयन राउंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय चर्चाओं में शामिल होने तथा विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण को आकार देने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहभागिता और नीतिगत चर्चाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विचार-विमर्श की क्षमता का विकास करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में देवघर के कुल 169 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। सभी प्रतिभागियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा शीर्ष पाँच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें प्रथम स्थान खुशी कुमारी, द्वितीय स्थान निभा कुमारी, तृतीय स्थान प्राची प्रिया, चतुर्थ स्थान वनिशा कुमारी तथा पंचम स्थान अस्या कुमारी को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. नीरजा दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक बड़ा अभिशाप था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उचित शिक्षा प्राप्त कर देश को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में अपनी ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वर्तमान प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को देश और लोकतंत्र के प्रति जागरूक बनाते हैं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। वहीं देवघर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंजीत कुमार झा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में जिला यूथ पदाधिकारी क्षितिज तथा माई भारत के कर्मचारी थक्कन झा भी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजीत कुमार झा (एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, देवघर महाविद्यालय), डॉ. अंजनी शर्मा (सहायक प्राध्यापिका, अंग्रेजी विभाग, देवघर महाविद्यालय), डॉ. भारती प्रसाद (जिला नोडल अधिकारी, ए.एस. कॉलेज देवघर), अधिवक्ता डॉ. गोपाल प्रसाद और यूथ आइकॉन शुभम कुमार शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ. प्रकाश चन्द्र दास, ममता कुजूर, डॉ. किसलय सिन्हा, जुगनू कुमारी सिंह, डॉ. करुणा पंजीयरा, निमिषा रिचर्ड होरो (यूथ कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नृपांशु लता, रजनी कुमारी, आशा कुमारी, जैनीस इरी टिगा, सुनिला इक्का, हेलना किस्कू, शिखा सोनली एक्का, सबा परवीन, नीमा कुमारी, डॉ. शिखा सिंह, बसंती हांसदा, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. श्याम सुन्दर महतो एवं डॉ. जयब्रत माइती सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ, देवघर के सदस्यों नारायण कुमार टेकेडीवाल (मीसा बंदी) एवं योगीराज पुरोहितवार (डी.आई.आर.) ने चयनित प्रतिभागियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन यूथ कार्यक्रम अधिकारी निमिषा रिचर्ड होरो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ममता कुजूर ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button