13 मार्च को आयोजित होने वाले ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा आगामी 13 मार्च को समाहरणालय सभागार में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ के तहत राष्ट्रव्यापी ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कल आयोजित होने वाले महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य जिले की महिलाओं को एक सुरक्षित मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी शिकायतों और समस्याओं को सीधे राष्ट्रीय स्तर के आयोग के समक्ष रख सकें। इसमें मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं के कानूनी अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा Anti-Human Trafficking के संबंध में कार्यशाला का आयोजन दिनांक 13 मार्च 2026 किया गया है एवं “She Serves” का कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक शिल्पग्राम (नंदन पहाड़), देवघर में किया गया है। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, यातायात प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सभी अंचल के अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button