देवघर के मेयर पद के प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ पिंटू यादव आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे

देवघर। जानकारी के अनुसार उनका नामांकन 3 फरवरी को निर्धारित किया गया है जिसे लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजेंद्र यादव उर्फ पिंटू यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान रही है नामांकन के दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है उनके समर्थकों का कहना है कि पिंटू यादव आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं और देवघर शहर के विकास को नई दिशा देंगे।

नामांकन को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है पिंटू यादव के नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्माने की उम्मीद है।

मेयर प्रत्याशी राजेंद्र यादव उर्फ पिंटू यादव ने कहा कि वे देवघर को स्वच्छ सुरक्षित और विकासशील शहर बनाने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं अब देखना होगा कि आगामी नगर निगम चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button