संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद

पटना। जिले के इमामगंज थाना व अरवल जिले के क रपी थाना के सीमा पर सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करपी व इमामगंज थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे एक बाइक व एक युवक की शव पर पड़ी। जिसकी सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पाकर घटना स्थल पर अरवल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ करपी और इमामगंज थानाध्यक्ष पहुंचे।

साथ मे दोनो थाने की पुलिस भी पहुंचकर जांच में जुट गयी। मृतक का पहचान पटना जिले के पियरपुरा थाना क्षेत्र के दहिया पंचायत स्थित गौसगंज गांव निवासी अर्जुन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र रंजन चौधरी के रूप में हुआ है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार रंजन कुमार की हत्या की गई है। जिसे दुर्घटना का रूप देने के लिए बाइक के समीप ही शव को सड़क किनारे फेंक दी गयी है। पुलिस मामले जी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा है या हत्या। वही पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगी। फिलहाल हर बिंदु पर जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button