भोरमबाग में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कौआकोल (नवादा): प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यज्ञ स्थल पर सुबह से ही पूजा-अर्चना, हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आयोजन समिति के अनुसार अंतिम दिन विशेष हवन और पूजा विधिवत संपन्न कराई गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।



