जोकीहाट के हरवा चौक पर उमड़ा जनसैलाब: विधायक मुर्शिद आलम के जनता दरबार में फरियादियों की लगी भीड़, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश
जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, विधायक मुर्शिद आलम ने सुनीं समस्याएं

जोकीहाट। जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को हरवा चौक स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार जैसा माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों से पहुंचे दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं लोकप्रिय विधायक मो. मुर्शिद आलम के समक्ष रखीं। विधायक ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें सुनीं और संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई शुरू कराई।
जनसंपर्क कार्यालय में सुबह से ही लोगों की आवाजाही लगी रही। किसी ने सड़क, बिजली और पेयजल की समस्या रखी तो किसी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें विधायक के समक्ष प्रस्तुत कीं। विधायक ने धैर्यपूर्वक सभी की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक मुर्शिद आलम ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं को सुनना और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जोकीहाट की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें विधानसभा भेजा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका जनसंपर्क कार्यालय हमेशा खुला रहता है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाता है और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाता है।
विधायक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने अधिकारियों से भी जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक की सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।
जरा हट कर
हरवा चौक का जनसंपर्क कार्यालय मंगलवार को जनता की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। कोई सड़क की शिकायत लेकर पहुंचा तो कोई पेंशन की फाइल लेकर। विधायक मुर्शिद आलम ने हर आवाज को सुना और यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है।



