अम्बेडकर जयंती पर टीचर्स ऑफ बिहार का ‘संविधान ज्ञान क्विज 2026’

  • 5 हजार से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल।
  • सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिया गया।

पटना। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा “संविधान ज्ञान क्विज 2026” का सफल आयोजन किया गया। यह ऑनलाइन क्विज 14 अप्रैल को आयोजित हुआ, जिसमें राज्यभर से 5 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी सफल प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

क्विज क्रिएटर सिकेन्द्र कुमार सुमन (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित) ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों एवं युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उन्होंने बताया कि क्विज को सरल, रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने का विशेष प्रयास किया गया।

टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि इस ऑनलाइन क्विज का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक संविधान की जानकारी पहुंचाना और डिजिटल माध्यम से सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की उत्साहजनक भागीदारी इस पहल की सफलता को दर्शाती है।

प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार, प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार एवं इवेंट लीडर केशव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि “संविधान ज्ञान क्विज 2026” ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है और युवाओं को संविधान के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे भी इस तरह के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस आयोजन ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button