कांग्रेस ने रवि वर्मा को वार्ड संख्या 26 से 30 में नगर निकाय चुनाव का प्रचार समिति सदस्य बनाया

देवघर। नगर निगम चुनाव में महापौर एवं वार्ड पार्षद में पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए नगर निकाय चुनाव संचालक सह प्रचार समिति का गठन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मुकुंद दास के द्वारा किया गया। जिसमें की कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा को वार्ड संख्या 26 से 30 में देवघर नगर महापौर एवं वार्ड पार्षद चुनाव पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए के नगर निकाय चुनाव संचालक सह प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया।

इस दौरान एनएसयूआई देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश प्रभारी चुन्नू सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव तथा देवघर जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुंद दास को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर जिला कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा और पूरी कोशिश करूंगा कि देवघर जिला नगर निकाय चुनाव में महापौर एवं वार्ड सदस्य में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button