देवघर में कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान की शपथ ली

देवघर। देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सोमवार 26 जनवरी को देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुन्द दास ने कांग्रेस कार्यालय एवं शहीद आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शिरकत कर गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाया। अतिथियों के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। साथ ही भारतीय संविधान की गरिमा, एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश में लागू हुआ। आज हम उसी संविधान के नियमों और मूल्यों पर चल रहे हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का प्रतीक है।

वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आज संविधान पर लगातार हो रहे हमलों के बीच इसे बचाने और मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी और देश के हर नागरिक की है। कांग्रेस हमेशा संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, जिला पदाधिकारी जियाउल हसन, केदार दास, सुधीर देव, विवेक मिश्रा, मकसूद आलम, गणेश दास, रफीक अंसारी, अग्रणी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, रवि बर्मा, नित्यानंद सेवक, विकास राउत, अमित कुमार पाण्डेय, सुरेश पंडित, ओम प्रकाश यादव, मुस्लिम अंसारी, अर्जुन सिंह, बासुकी पंडित, अनुराग आनंद, गुलाब यादव, कुमार बाबा, समरुद्दीन अंसारी, अजय कुमार कृष्णा, शैफ दानिश, मो. सिराज आलम, दिवाकर राज, मनोरंजन राणा, नूनू खान, आफताब आलम, सदाशिव राणा, सूरज सिंह, पपली खान सहित झामुमो के वरिष्ठ नेता सुरेश साह, पंकज पांडेय, वैभव चंद्रवंशी, परवेज आलम एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button