मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया एपीकॉन 2026 का उद्घाटन

पटना में दवा, उपचार, जीवनशैली और शोध पर देश-विदेश के चिकित्सकों ने किया मंथन

पटना। देशभर के वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों का चार दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन एसोसिएशन आॅफ फिजिशियंस आॅफ इंडिया एपिकॉन 2026 का शुभारंभ गुरुवार को पटना में हुआ। सम्मेलन के पहले दिन दवाओं, विभिन्न बीमारियों के आधुनिक उपचार, जीवनशैली जनित रोगों, तनाव प्रबंधन, योग तथा नवीन चिकित्सकीय शोधों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस वैज्ञानिक और अकादमिक आयोजन में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, मस्तिष्क रोग, डमेर्टोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी सहित आंतरिक चिकित्सा के विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने शोध अनुभव और उपचार पद्धतियों को साझा किया। बापू सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह का विधिवत उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान तीनों अतिथियों ने वरिष्ठ चिकित्सकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। आयोजन में आयोजकों ने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ही तेजी से विस्तार हुआ है जिसे पूरा देश जान रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रयास में बिहार में सरकारी व निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, परामेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज का तेजी से विकास हुआ। प्रदेश में हर क्षेत्र के डॉक्टरों की नियुक्ति हुई और सरकारी अस्पतालों में मरीज को दवा मिलने लगी।

जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। दिनभर चले कॉन्फ्रेस के बारे में आयोजन सचिव डॉ कमलेश तिवारी ने बताया कि कॉन्फे्रंस में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा इलाज की नई विधा, नये दवाआेंं के अविष्कार एवं चिकित्सीय जांच की मदद से इलाज के तरीकों का वर्णन किया गया। आयोजक डॉ अतुल तिवारी ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश व देशभर के चिकित्सकों ने इलाज से जुड़े हुआ। इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र एवं राउंड टेबल डिस्कशन शामिल हुए। इससे पूर्व गुरुवार सुबह आठ बजे ज्ञान भवन में तकनीकी सत्रों का शुभारंभ किया गया। इन सत्रों का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रोहिणी हांडा, सम्मेलन संयोजक डॉ. (प्रो.) कमलेश तिवारी, डॉ. कामेश्वर प्रसाद तथा डॉ. (प्रो.) बी.बी. ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन ज्ञान भवन में सीएमई के लगभग 70 सत्र आयोजित किए गए, जबकि पीएमसीएच में मेडिकल छात्रों के लिए 16 वर्कशॉप सत्रों का आयोजन हुआ।

इन सत्रों में देशभर से आए 250 से अधिक चिकित्सकों ने व्याख्यान दिए और नवीनतम चिकित्सा शोधों की जानकारी साझा की। एपिकॉन 2026 के पहले दिन पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में मेडिकल छात्रों के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित किए गए। 16 सत्रों में छात्रों को आधुनिक इलाज तकनीकों, नई दवाओं, डायग्नोस्टिक टूल्स और क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वर्कशॉप में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में डॉ. दीपक तलवार, डॉ. एन.के. सिंह, डॉ. (प्रो.) मनमोहन मेहनदीरत्ता और डॉ. रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया। डॉ. दीपक तलवार ने स्वास्थ्य समस्याओं पर किए जा रहे नवीन शोध, चिकित्सकीय अनुभवों तथा नई दवाओं और उनके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. एन.के. सिंह ने इलाज के साथ जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता, नई दवाओं पर हो रहे शोध और रोग निवारण की रणनीतियों पर चर्चा की। डॉ. (प्रो.) मनमोहन मेहनदीरत्ता ने अपने व्याख्यान में तनाव के कारणों, मानसिक स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव, योग की भूमिका तथा स्ट्रोक के आधुनिक उपचार तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव कई गंभीर बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है, जिसे योग और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. रंजन कुमार ने मेडिकल छात्र-छात्राओं को ईसीजी और ईको कार्डियोलॉजी की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान हृदय रोगों के उपचार का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने नई दवाओं, जीवनशैली में बदलाव तथा दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की। आयोजन सचिव डॉ. (प्रो.) कमलेश तिवारी ने बताया कि एपिकान 26 की कमिटी में स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. डी. के. श्रीवास्तव एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सिन्हा हैं।

इनके अतिरिक्त कमिटी में डॉ प्रो. पद्मश्री एस एन आर्या, डॉ प्रो. पद्मश्री सी पी ठाकुर, डॉ प्रो. पद्मश्री जी पी सिन्हा, डॉ प्रो. ए एन राय, डॉ प्रो. बी बी ठाकुर, डॉ अशोक कुमार, पीएमसीएच, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डॉ अजय कुमार सिन्हा, एनएमसीएच, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डॉ नरेश कुमार, आईजीआईएमएस, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डॉ ज्योति प्रकाश, एम्स, मेडिसिन विभागाध्यक्ष, डॉ प्रो. डी पी सिंह, डॉ देवी राम, डॉ बी के सिंह, डॉ अमित कुमार दास, डॉ संजय कुमार (पल्मो), डॉ सुधीर कुमार (आईजीआईएमएस), डॉ विजय कुमार , डॉ रंजन कुमार, डॉ शैबाल गुहा, डॉ अतुल कुमार, डॉ सुभाष कुमार, डॉ सिद्धार्थ सिंह उपस्थित रहेैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button