बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बरबीघा में जश्न, 51 किलो लड्डू बांटकर मनाई खुशी
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बरबीघा में उत्सव, कार्यकर्ताओं में खुशी

नवादा: बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर बुधवार को नवादा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बरबीघा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। बरबीघा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन मुकेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच 51 किलो लड्डू वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह जोनल संगठन प्रभारी (नालंदा जोन) मसीह उद्दीन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उपचुनाव के परिणाम को लेकर फीडबैक लिया और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत की चर्चा गांव-गांव और घर-घर में हो रही है। उनका कहना था कि आम जनता को प्रशांत किशोर से काफी उम्मीदें हैं और वे राज्य में बेहतर राजनीतिक विकल्प के रूप में उन्हें देख रहे हैं।
कार्यक्रम में शेखपुरा जिला जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम शाफी, जिला युवा अध्यक्ष विकास कुमार, पार्टी नेता संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।



