मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक ने ग्रामीणों के साथ मनाया मजदूर दिवस

जलडेगा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, मजदूर एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों के सम्मान के साथ की गई, दीपक चीक बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है, इसलिए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि मिशन बदलाव का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है, खासकर मजदूर एवं गरीब तबके के लोगों को सशक्त बनाना। इस अवसर पर श्रमिकों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मजदूर दिवस के महत्व को समझते हुए एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने एक साथ मिलकर मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर डोमा प्रधान, लक्षमन बड़ाईक, बिक्रम बिलुग, अघनु प्रधान, जोसफ आईद छोटू साहू अर्जुन प्रधान ललन साहू, रघु सिंह, लालमोहन सिंह, सूरज पति, रामु सिंह, जूवेल खड़िया, बरनावास करकेट्ट, पूरन साहू, मंजू सिंह, फेकू आलम के साथ काफ़ी ग्रामीण मौजूद थे।



