भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित: बंदन द्विवेदी को फिर मिली जिम्मेदारी
आईटी सेल के जिला संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

माधोगढ़ (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी में माधोगढ़ क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता बंदन द्विवेदी (मिझोना) को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पुनः भाजपा आईटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस घोषणा के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बंदन द्विवेदी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समर्थकों का कहना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मजबूती मिलेगी। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी को लेकर माना जा रहा है कि यह टीम आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आईटी सेल के माध्यम से पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को तेजी से प्रसारित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बंदन द्विवेदी की पुनर्नियुक्ति से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।



