आयुष विभाग के द्वारा आयुष स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बरवाडीह। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर अंतर्गत आयुष विभाग के द्वारा आयुष स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड के प्रमुख सुशीला देवी पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, सीओ लोकेश सिंह डॉ शुभाकुर कुमारी डॉ शशि शालिनी समेत अन्य अतिथियों के फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर के संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जहां आयुष विभाग के माध्यम से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों के चिकित्सकीय जांच करते हुए लंबे समय से गंभीर बीमारी की उपचार करने के साथ-साथ दवा का वितरण करते हुए योग अभ्यास के माध्यम से भी बीमारी से लड़ने के प्रति जागरूक किया गया। आयुष के माध्यम से आयोजित शिविर में महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन समेत कई अन्य ज़रूरी सामग्री का भी वितरण मौके पर मौजूद अतिथियों के हाथों कराया गया साथ ही साथ पर्यावरण की रक्षा और जरूरी उपयोग वाले पौधे को भी 400 लोगों के बीच वितरित किया गया।
मौके पर मौजूद जिला परिषद संतोषी ने कहा कि आयुष की लाज पद्धति सदियों पुरानी है और यह अपने आप में काफी बेहतरीन और शरीर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए लोगों को अंग्रेजी दवा से पहले आयुष की दवा और उसके द्वारा बताए गए योगाभ्यास को अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा ने कहा कि आयुष की दवा के माध्यम से इलाज की पद्धति काफी कारगर है जहाँ बिना भय के आयुष की दवा और योग के माध्यम से खुद को स्वस्थ बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मौके पर आयुष और होम्यो के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की सलाह देने और दवा देने का भी काम किया गया। मौके पर डीपीएम ओम प्रकाश, संगीता देवी, डॉ अंबे कुमारी, डॉ भरत कुमार दुबे, चंदन कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, विमला देवी, लालमुनी देवी समेत भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।



