आर्य वीर दल की बैठक सम्पन्न, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

कौआकोल (नवादा)। प्रखण्ड के कौआकोल बाजार अवस्थित आर्य समाज मन्दिर परिसर में रविवार को आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के मार्गदर्शन तथा सहसंचालक कुंदन आर्य के आहवान पर आर्य समाज के प्रधान युगल किशोर आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित एवं आदिवासी क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्रीय आर्य वीर दल का गठन किया गया। जिसमें लखन कुमार को संचालक,चंदन कुमार को सह संचालक, रंधीर कुमार आर्य को मंत्री,आयुष कुमार को उपमंत्री तथा रामरतन आर्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आर्य वीर दल समाज सेवा,युवाओं में चरित्र निर्माण तथा वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। साथ ही बालवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए महिला संगठन के गठन पर भी जोर दिया गया। सभा में कुंदन आर्य ने आर्य समाज एवं आर्य वीर दल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे युगल किशोर आर्य ने सभी युवाओं को माला पहनाकर एवं वैदिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर विन्देश्वरी मंडल,कृष्णनंदन आर्य,चंदेश्वर बाबू,संतोष आर्य,निलेश,अयोध्या पासवान,श्रवण साव,डॉ. चंद्रिका प्रसाद,मुकलेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button