जलडेगा में सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनों में आगजनी की कोशिश, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सिमडेगा। जलडेगा थाना अंतर्गत कारीमाटी पांगुर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन और टैंकर में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा आग लगाने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान घटनास्थल पर पोस्टर भी लगाए गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा ने स्वयं 27 जनवरी 2026 को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया तथा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित वरीय पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ घटना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ाने और सतत गश्ती के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, अंचल पुलिस निरीक्षक बानो/जलडेगा, थाना प्रभारी जलडेगा, बानो, महाबुआंग, बांसजोर, गिरदा एवं ओड़गा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button