महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली विशाल शिव बारात

कालपी (जालौन)। शिव एवं शक्ति का प्रतीक पर्व महाशिवरात्रि धर्मनगरी कालपी में धूमधाम पूर्वक मनाया गया। रविवार को धूमधाम से निकाली गई शिव बारात एवं शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर किया गया स्वागत।
रविवार को विख्यात धर्मस्थल मां बनखंडी देवी धाम में भारी संख्या में भगवान शंकर के भक्तों का सैलाब एकत्रित हो गया। महंत जमुना दास महाराज के सानिध्य में गाजे बाजे तथा धूम धड़ाके से आकर्षित शिव बारात शुरू हुई।

आलमपुर, टरननगंज, बाजार, फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर, रावगंज, स्टेशन चौराहा, रामगंज, सराफा मार्केट, खोवा मंडी होते हुए शिव बारात पुनः मां बनखंडी देवी धाम में पहुंची तथा धार्मिक रीति रिवाज से समापन हुआ। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

जगह-जगह हुआ शिव भक्तों का स्वागत

कालपी (जालौन)। धर्मानगरी कालपी में महाशिवरात्रि पर्व पर निकली शिव बारात का जगह-जगह समाजसेवियों, संस्थाओं के द्वारा स्वागत किया गया। लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश वर्मा की अगुवाई में सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं टरननगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव तस्लीम खान की अगुवाई में शिव भक्तों का स्वागत किया। इसके अलावा फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, स्टेशन चौराहा, आदि स्थानों में शिव भक्तों का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button