देवघर नगर निगम  के प्रधान सहायक व वार्ड जमादार को भावभीनी विदाई

Deoghar: देवघर नगर निगम में आज एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निगम के प्रधान सहायक प्रकाश भारद्वाज एवं वार्ड जमादार शालिग्राम ठाकुर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। दोनों कर्मी 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके द्वारा निगम को दिए गए लगभग 42 वर्षों की समर्पित सेवा की सराहना की गई।

नगर आयुक्त ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में निगम की सेवा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ की है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित निगम के कई अधिकारी व कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह विदाई समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button