इंटक कांग्रेस ने मोहनपुर बाजार में चार लेबर कोड के विरोध में विरोध मार्च

मोहनपुर। चार लेबर कोड के विरोध में मोहनपुर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में मोहनपुर बाजार में विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान विरोध मार्च में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी एवं देवघर जिला इंटक की महासचिव सह चकरमा पंचायत की पूर्व मुखिया पूजा देवी के अलावा इंटक के जिला सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, प्रियरंजन ठाकुर, शंकर दास, मनोरंजन सिंह, शैलेश मिश्रा, जयंत सिंह, बलराम रजक, अमन कुमार झा, चतुरानंद राउत, रामदेव राउत, मणिकांत झा, अलमीन खातून, अशीरन बेबी, मीरा देवी, बेबी खातून, जरीदा खातून, हाफिज खातून, नाज वानु, मोहम्मद असलम, सुखदेव झा, सुधीर झा, वरुण राउत सहित कई और इंटक के सदस्य शामिल थे।

वही झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चारों लेबर कोड पूरी तरह से मजदूर विरोधी है और ट्रेड यूनियन को कमजोर कर उनकी आवाज दबाने की गहरी साजिश। केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकार को छीनने की जो साजिश की जा रही है। वह सफल नहीं होने दी जाएगी। श्री कुमार ने कहा कि चार लेबर कोड के विरोध में आज का यह विरोध प्रदर्शन आज तक संघर्षों के बल पर ट्रेड यूनियन द्वारा हासिल किए गए अधिकार और सुविधा को बचाने का है, यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की चारों लेबर कोड लागू करने की घोषणा मजदूरों के अधिकारों को छीन कर उन्हें पूरी तरह से मलिक या प्रबंधन का गुलाम बनाने की साजिश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button