फल से भरा ट्रक हुई दुर्घटना ग्रस्त मौके पर चालक की मौत

मोहनपुर। देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क मोहनपुर स्टेडियम के पास गुरुवार को अहले सुबह फल से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मौके पर चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान सरवां थाना क्षेत्र के पालगंजिया गांव के रमेश यादव (40) की गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चालक की आंख लगने से ट्रक जाकर पेड़ से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जहां मौके पर चालक की मौत होगी एवं उपचालक घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया एवं मृतक चालक को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना सूचना परिजनों को दिया जहां परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

यह ट्रक गोड्डा की ओर से फल लौटकर देवघर बाजार समिति जा रही थी जो पहले सुबह 5:00 बजे ड्राइवर की आंख लग जाने से ट्रक जाकर सड़क के नीचे पेड़ में टकरा गई जहां चालक की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक से चालक को निकाल जहां उनकी मौत हो चुकी थी एवं व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दिया जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए पांच नंबर तैयार कर देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया वहीं गाड़ी को जेसीबी के माध्यम से गड्ढे से बाहर निकल गया एवं उन्हें थाना ले गया। एवं घटना के बारे में छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार की आवेदन नहीं दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button