देवघर में अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

देवघर। शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है,जहां नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, बिते दिनांक 08 फरवरी 2025 की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि बिलासी टाउन स्थित होटल शुभम वाटिका में कुछ अपराधकर्मी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं।

सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया और तत्परता दिखाते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी, अवर निरीक्षक घनश्याम गंझू, अवर निरीक्षक दिलीप मुंडा समेत सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने होटल शुभम वाटिका के कमरा संख्या1 में छापेमारी की, जहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे नेहाल मिश्रा उम्र 26 वर्ष, पिता स्व. मुन्ना मिश्रा,निवासी चक्रवर्ती लेन, थाना नगर, अंकित झा उर्फ खुशली उम्र 25 वर्ष, पिता लक्ष्मी नारायण झा, निवासी शिवगंगा लेन, नगर थाना नगर, दिलीप कुमार यादव उम्र 18 वर्ष, पिता लाल मोहन यादव, निवासी रिखिया रोड, थाना रिखिया, जिला देवघर शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक अवैध देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या–ल46/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अभियुक्त किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में तो नहीं थे और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।वहीं उक्त सभी जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button