रोटरी क्लब आॅफ पटना द्वारा मध्य विद्यालय में डेंटल केयर शिविर का आयोजन

पटना। रोटरी क्लब आॅफ पटना के तत्वावधान में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाजार समिति रोड, पटना में आज एक डेंटल चेकअप एवं डेंटल केयर शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते उपचार उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्षा रश्मि कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ दिमाग के लिए शरीर का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है और दांतों की सही देखभाल समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ.अमित राम, डॉ.संतोष कुमार मंडल एवं डॉ. तान्या राज ने बच्चों के दांतों की जांच की तथा आवश्यक उपचार एवं देखभाल संबंधी परामर्श दिया।

जांच के दौरान कुछ छात्रों में दंत उपचार की आवश्यकता पाई गई, जिसके लिए चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दी गई। साथ ही उपस्थित चिकित्सकों ने जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। शिविर के दौरान कुल 105 बच्चे लाभान्वित हुए, जिनमें से कुछ बच्चों को माउथवॉश एवं टूथपेस्ट भी वितरित किए गए इस मौके पर एम. पी. जैन ने बताया कि कार्यक्रम में रोटरी क्लब की सचिव रोटेरियन मंजूशा कुमारी, कोषाध्यक्ष रोटेरियन अजय कुमार झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शशि भूषण प्रसाद एवं रोटेरियन विनोद भांति, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य संजय कुमार, वर्तमान प्राचार्य अरुण कुमार पाठक सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। रोटरी क्लब द्वारा किए गए इस सामाजिक प्रयास की विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button