उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने डॉ रंजीत और डॉ रमेश प्रसाद को किया सम्मानित

नवादा/संवाददाता। पटना के एक होटल में दैनिक अखबार प्रभात खबर की ओर से हेल्थ कॉन्क्लेव सह डॉक्टर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बिहार के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मौके पर नवादा जिला स्थित हिसुआ के डॉ रंजीत कुमार (विष्णु मेडिकल क्लिनिक) और डॉ रमेश प्रसाद को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के हाथों से सम्मानित हुए।

मंत्री ने अंगवस्त्र और मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों से डबल ईंजन की सरकार नीत नया आयाम लिख रही है। स्वास्थ के क्षेत्र में बिहार तीसरे स्थान पर आकर कई उपलब्धि हासिल किया है। वही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि धरती के भगवान् और गुरुजनों को सम्मान होते हुए देखना गौरवान्वित होता हूं। आप सभी चिकित्सकों का योगदान बिहार को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा।

हिसुआ के दोनों चिकित्सकों के सम्मान से प्रद्युम्न कुमार, शंभू शर्मा, अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ अवधेश कुमार,दिलीप कुमार, सिद्धू मनोज, डॉ अजीत कुमार,प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, बीरेंद्र कुमार,संतोष यादव, सुभाष पासवान, किशोरी शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button