पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी के जन्मदिन पर बधाई

भागलपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिवस के अवसर पर छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय,शिक्षा सुधार और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व आज देश-प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं को रोजगार, तथा सामाजिक समरसता की दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए छात्र-हित, शिक्षा-हित और समाज-हित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाता रहेगा।

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा ने यह कामना करते हुए कहा है कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा भागलपुर यह कामना करता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा निरंतर लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर और छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन प्रसून,प्रदेश सचिव सुमित सिंह कुशवाहा,संजीव सिंह कुशवाहा, सुभाष मंडल,ई.अवध किशोर कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष आर्यन सिंह राठौड़,मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष ह्रषिकेश प्रकाश,रमन राठौड़,शुभम, अभिनंदन आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button