रवि शेखर श्रृंगारी उर्फ बिट्टू ने किया नॉमिनेशन

देवघर। नगर निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को नॉमिनेशन करनें वालों की सँख्या कम रही। इसी क्रम में वार्ड नं 18 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवि शेखर श्रृंगारी उर्फ बिट्टू ने भी अपना नामांकन कर लिया है। मौके पर उनके साथ वार्ड के दर्जनों मतदाता समर्थक कोर्ट परिसर पहुंचे थे।
पत्रकारों से बात करते हुए रवि शेखर श्रृंगारी उर्फ बिट्टू ने कहा कि वार्ड के सभी मुहल्लों में विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी। आज भी पूरी तरह से वार्ड में वह विकास नहीं दिखता है जो होना चाहिए। साफ सफ़ाई, नाला के साथ साथ जल निकास की व्यवस्था को ठीक करना सहित जो भी जनता की समस्या होगी उसे दूर करना मेरा काम होगा। वार्ड वासियों के साथ तालमेल बिठाकर चलूंगा। एक बार वार्ड की जनता सेवा का मौका दें।



