सूरज झा ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, मेयर पद के लिए जनसमर्थन का लिया संकल्प

देवघर। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी सूरज झा ने बुधवार को पेड़ा गली स्थित सनवेल बाजार में अपने चुनावी कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के साथ ही उनकी चुनावी मुहिम ने एक संगठित रूप ले लिया है। उद्घाटन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।
कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रत्याशी सूरज झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने मै फिर कह रहा हूँ , “यह कार्यालय सिर्फ एक दफ्तर नहीं, बल्कि देवघर के हर नागरिक की आशाओं और अपेक्षाओं का केंद्र है । मेरा संकल्प है कि एक पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख नगर निगम की स्थापना की जाए, जो शहर के समग्र उत्थान के लिए काम करे। हमारा ध्यान स्वच्छता, बेहतर सड़क, नालियों की समस्या का समाधान, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर होगा।
ज्ञात हो कि चुनावी घोषणा से पूर्व ही सूरज झा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में निरंतर जनसंपर्क अभियान चला रही है। अपने अनुपस्थित में भी टीम के सदस्य घर-घर जाकर एवं छोटी-छोटी समस्या सुन के लिए लोगों से रूबरू हो रहे हैं, उनकी वर्तमान की समस्याएं भविष्य की योजना होगी आज उनसे समर्थन मांग रहे हैं कल सेवा करेंगे । इस जनसंपर्क को प्रत्याशी ने अपनी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
सूरज झा ने अपने बयान में आगे कहा, मै और मेरे हर सदस्य जमीन से जुड़ी समस्याओं को समझने और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के एजेंडे के साथ काम कर रहा है। इस चुनावी कार्यालय के खुलने के बाद अब नागरिकों के लिए अपनी बात सीधे रखना और भी आसान हो जाएगा। मैं सभी देवघरवासियों से अपने इस मिशन में शामिल होने और हमें मजबूत जनादेश देने का आग्रह करता हूं।चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि इस कार्यालय के माध्यम से प्रत्याशी अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज कराने और संगठित तरीके से चुनाव प्रचार को गति देने में कामयाब होंगे।



