कटोरिया में सुबे की खेल सह आइटी मंत्री श्रेयसी सिंह के आगमन पर उमड़ी भारी भीड़

आम आवाम ने जब्त इस्तकबाल और स्वागत किया

कटोरिया/बांका (विजय आनंद)। बिहार सरकार की सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल विभाग की मंत्री और जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के शनिवार को बांका प्रवास के दौरान कटोरिया पहुंचने पर जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके साथ बांका की पूर्व सांसद एवं उनकी माता पुतुल सिंह भी उपस्थित रहीं। मंत्री के कटोरिया आगमन के साथ ही पूरा इलाका उत्साह, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

बांका जाने के क्रम में मंत्री का काफिला कटोरिया के जमुआ मोड़ स्थित पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह के आवास, संत मेरी इंग्लिश स्कूल, नगर पंचायत कटोरिया की चेयरमैन सपना शिवानी के कार्यालय, पत्रकार विजय आनंद के आवास, कठौन मध्य विद्यालय, भाजपा नेता नीरज साह के आवास सहित कई स्थानों पर रुका। इन सभी जगहों पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान दादा अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा, दादा तेरा नाम रहेगा, पुतुल सिंह जिंदाबाद और श्रेयसी सिंह जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण बार-बार गूंजता रहा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रेयसी सिंह का मंत्री पद पर पहुंचना केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के विकास के सपनों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बांका और कटोरिया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी तथा युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। कुछ समय रुकने के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह का काफिला ओढ़नी डैम के रास्ते बांका के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर समाजसेवी सुरेंद सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह, भाजपा नेता निपु पांडेय, श्यामानंद सिंह, कुमोद सिंह, जगत आनंद, ब्रजेश सिंह, नीरज साह, सिंधु प्रताप सिंह, नीलेश सिंह, हिमराज सिंह, दीपक गुप्ता, अवधेश सिंह, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button