नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रामविलास बड़ाईक को भाजपा का समर्थन, कल 11 बजे करेंगे नामांकन

सिमडेगा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस क्रम में सिमडेगा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामविलास बड़ाईक को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है।

जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रामविलास बड़ाईक कल पूर्वाह्न 11:00 बजे नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सर्वसम्मति से उनके अनुभव, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नामांकन जुलूस में शामिल हों और इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक ने भी कार्यकर्ताओं को नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button