वार्ड नंम्बर 29 से अरुण केसरि ने भरा नामांकन

देवघर। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के लिए अरुण कुमार केसरी ने मंगलवार को नॉमिनेशन कर लिया है।इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। वहीं अरुण केसरि ने वार्ड की मतदाता से अपील किया कि निगम के वार्ड नंबर 29 में जो भी काम अधूरा है, इस कार्यकाल में अवश्य पूर्ण करूंगा और जनता के साथ ताल मेल मिलाकर काम करूंगा।
पूर्व के कार्यकाल में जहां तक हुआ सभी की समस्याओं को सुना और समाधान किया।चाहे वह साफ सफाई की बात हो या फ़िर स्ट्रीट लाइट और पानी नाली की सूचित ब्यवस्था करनी हो, हर संभव प्रयास किया और जो बचा है उसे भी इस कार्यकाल में पूरा करूंगा वचन देता हूँ। आम आदमी की तरह आपके बीच रहा हूँ और आगे भी रहूंगा मौका दें।



