फतुहा में जमीन विवाद में चली गोली, दो की मौत, एक घायल

फतुहा। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा -तफरी मच गयी जब करीब महज सात इंच जमीन को लेकर गोलीबारी हो गयी जिसमे दो की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहा एसडीपीओ -1अवधेश कुमार,फतुहा थानाध्यक्ष सदानन्द शाह सहित भारी संख्या में पुलिस पहुच कर मामले की जांच में जुट गयी है।पुलिस ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी श्रवण कुमार उनकी पत्नी रजवंती देवी और पुत्र रंजन कुमार और राहगीर देवसागर सिंह के साथ अपने जमीन पर शुक्रवार की सुबह निमार्ण कार्य करा रहे थे। उसी दौरान रसलपुर निवासी शिवम कुमार का कहना था की सात इंच अधिक जमीन का घेराबंदी कर रहे इसी दौरान कहा सुनी हुई जिसमें शिवम ने गोली चला दी।जिसमें रजवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई और देवसागर सिंह और रंजन कुमार घायल हो गया। जिसमें इलाज के दौरान देवसागर सिंहकी मौत हो गयी है। और रंजन कुमार का इलाज चल रहा है। आरोपी शिवम कुमार और घायल रंजन कुमार दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं ।
घटना के बाद आरोपी शिवम कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button