जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला‌ का आयोजन

उपायुक्त ने दिया समय पर आवेदनों का निष्पादन करने का नर्देश

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्याशला का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत अब लगातार बढ़ रही है। इसलिए इसका समय पर निष्पादन करना महत्वपूर्ण है। विलंब से प्रमाण पत्र बनने से आमजन भी परेशान होते हैं। ऑनलाइन निबंधन में फर्जीवाड़ा होने की भी संभावना है। इसलिए प्रमाण पत्र बनाते समय सावधानी बरते एवं सतर्क रहें। आवेदनों की गहनता से जांच करें। उन्होंने निजी अस्पतालों को भी समय पर जन्म एवं मृत्यु की जानकारी सांख्यिकी विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण-सह-कार्याशला में प्रशिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने जन्म-मृत्यु निबंधन की जरूरत तथा उसके बढ़ते महत्त्व को रेखांकित किया। साथ ही समय पर प्रमाण-पत्र लेने के लाभ के बारे में आमजनों को जागरूक करने, शत-प्रतिशत् व ससमय निबंधन के संबंध में किए जा रहे प्रयास और आ रही समस्या एवं उसके समाधान पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए निजी अस्पतालों की बढ़ती भूमिका के बारे में जनमानस को बताने, जन्म-मृत्यु के आवेदन में मांगे गए सांख्यिकी सूचना का राज्य की योजना निर्माण में महत्त्व, ऑनलाईन निबंधन में हो रहे फर्जीवाडे से जनता को जागरूक करने, मेडिकल कॉज ऑफ डेथ प्रतिवेदन को पूर्णतः लागू करने और उनके महत्त्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश कुमार लोहरा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कनीय सांख्यिकी सहायक राज कुमार, ऑपरेटर प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button