आग से झुलसी मासूम को मिला जीवनदान
विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी बने गरीबों के सच्चे सहारा

सिमडेगा। जिला गरीबों के दर्द को अपना समझने वाले जनप्रतिनिधि किसे कहते हैं, इसका जीवंत उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला जब ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मसानिया गोहरपहाड़ निवासी रबीन्द्र बड़ाईक की 5 वर्षीय पुत्री आरती बड़ाईक गंभीर रूप से जलने के बाद भी समय पर इलाज न मिलने से जूझ रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को आग तापने के दौरान मासूम आरती झुलस गई थी। परिजनों ने गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण गांव में ही उसका इलाज कराया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
इस दर्दनाक घटना की जानकारी 23 जनवरी को प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू को हुई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना माननीय विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी को दी।
सूचना मिलते ही विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना देरी किए बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी देखरेख में इलाज शुरू कराया गया। कई दिनों के उपचार के बाद अब मासूम आरती की हालत में काफी सुधार है, जो राहत की बात है।
विधायक ने दिखाई इंसानियत
बुधवार को विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी स्वयं अस्पताल पहुँचे और बच्ची व उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि
इस तरह की लापरवाही से सभी को बचना चाहिए। गरीब की सेवा ही सच्ची राजनीति है।
इतना ही नहीं, विधायक नमन बिक्सल कोगाड़ी ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जिससे इलाज और आगे की देखभाल में कोई बाधा न आए।
इस दौरान जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, शाहबाज अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी की संवेदनशीलता और गरीबों के प्रति समर्पण की सराहना हो रही है। लोग उन्हें मुसीबत में खड़े रहने वाला सच्चा जनप्रतिनिधि बता रहे हैं। यह घटना न केवल एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशील सोच को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी यह संदेश देती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है।



