धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क: 21 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

धनबाद। ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर एक व्यक्ति को 21 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी अ0आ0शा0/धनबाद के निर्देशन में CIB/DHN और RPF पोस्ट धनबाद की संयुक्त गश्ती के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे, गश्ती दल ने प्लेटफॉर्म नंबर 02 के कालका छोर के पास एक व्यक्ति को काले पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध रूप में तेजी से जाते हुए देखा। जब उससे बैग के अंदर मौजूद सामान के संबंध में पूछताछ की गई, तो व्यक्ति सकपकाने लगा और भागने का प्रयास करने लगा। गश्ती दल ने बैग खोलकर जांच की, तो उसमें अंग्रेजी शराब मिली।
बरामद शराब में 7 बोतल Royal Stag Deluxe Whisky (750 ml, कीमत ₹820 प्रति बोतल), 13 बोतल McDowell’s No.1 Luxury Special Whisky (375 ml, कीमत ₹390 प्रति बोतल) और 1 बोतल Master Blenders Signature Whisky (375 ml, कीमत ₹580) शामिल है। कुल शराब की मात्रा 10,500 मिलीलीटर और कीमत ₹11,390 बताई गई।
शराब और आरोपी को नियमानुसार जब्त कर उत्पाद विभाग धनबाद को सुपुर्द करने के लिए RPF पोस्ट धनबाद लाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीटू कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम कोयलमा, पोस्ट-कोयलमा, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) का निवासी है।
इस कार्रवाई में गश्ती दल के सदस्य शशिकांत तिवारी (ASI/RPF/CIB/DHN), ब्रजेश कुमार (HC/RPF/CIB/DHN), मो. तनवीर खान (HC/RPF/CIB/DHN), बबुलेश कुमार (HC/RPF/POST/DHN) और उमापति सिंह (CT/RPF/CIB/DHN) शामिल थे।
धनबाद रेलवे स्टेशन पर लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत यह कार्रवाई रेलवे और RPF की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए निगरानी और गश्ती अभियान लगातार जारी रहेगा।



