मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, जनता सड़कों पर उतरेगी : विधायक विक्सल कोनगाड़ी

बोलबा में कांग्रेस का हुंकार, एसआईआर–मनरेगा को लेकर केंद्र पर सीधा हमला

Simdega: मनरेगा बचाओ महासंग्राम, पेसा कानून एवं एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बुधवार को बोलबा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह जनअधिकारों की रक्षा और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक हुंकार में तब्दील नजर आया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। मंच से वक्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार पर आदिवासी, गरीब और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

विधायक विक्सल कोनगाड़ी का तीखा हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने केंद्र सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा से लेकर पेसा कानून तक, हर योजना को कमजोर करने की साजिश चल रही है। आदिवासी समाज के अधिकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार ने मनरेगा और वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ बंद नहीं की, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामसभा सर्वोच्च है। बिना ग्रामसभा की अनुमति कोई योजना लागू नहीं हो सकती। जो सरकार आदिवासियों के अधिकार छीनने का सपना देख रही है, उसे करारा जवाब मिलेगा।

 

केंद्र की नीतियां जनविरोधी : विधायक भूषण बाड़ा

 

कार्यक्रम में मौजूद सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने भी केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मनरेगा, पेसा और आदिवासी अधिकारों को कमजोर करना केंद्र सरकार की सोची-समझी रणनीति है। कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी। हम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे। झारखंड के आदिवासी और ग्रामीण समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

महिलाओं के हक पर हमला बर्दाश्त नहीं : जोसीमा खाखा
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसीमा खाखा ने कहा कि मनरेगा से सबसे ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। अगर इसे कमजोर किया गया तो इसका सीधा असर महिलाओं की आजीविका पर पड़ेगा। कांग्रेस महिलाओं के हक के लिए सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

एसआईआर लोकतंत्र पर हमला : जमीर खान
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सचिव जमीर खान उर्फ प्रिंस ने एसआईआर को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा एसआईआर के नाम पर गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक वोटरों का नाम काटने की साजिश रची जा रही है। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की सोची-समझी चाल है। कांग्रेस इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वोट के अधिकार से छेड़छाड़ हुई तो आंदोलन सड़क से सदन तक जाएगा।

मनरेगा से छेड़छाड़ मतलब गरीबों से अधिकार छीनना:रावेल लकड़ा

विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा ने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि गरीबों की जिंदगी है। इसका नाम बदलकर ‘जिरामजी’ करना मजदूरों की पहचान मिटाने की कोशिश है। कांग्रेस इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को मिले अधिकारों को जानबूझकर कुचला जा रहा है और बिना ग्रामसभा की सहमति के योजनाएं थोपी जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि समी आलम, प्रखंड प्रभारी सह प्रमुख टी टाँगर बिपिन मिंज,सेवा दल अध्यक्ष सह ट्रेनर समरोम पॉल टोपनो, ट्रेनर मेरी सुचिता तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम दास, प्रखंड उपाध्यक्ष ज्वलंत बेक,20 सुत्री अध्यक्ष सह प्रखंड सचिव संजय कुजूर,संसद प्रतिनिधि सुनील मिंज,युथ कांग्रेस अध्यक्ष बिनय शील एक्का,महिला कांग्रेस से कादोपानी मुखिया सशिकला तिर्की,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी,सभी पंचायत के अध्यक्ष,कांग्रेस के प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं सभी बुथ के बी एल ए मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button