भूकंप सुरक्षा पखवारा आयोजित कर आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया

कटोरिया/बांका। सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के पत्र के आलोक में भूकंप से सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमतावर्द्धन के उद्देश्य से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15–28 जनवरी 2026) के अंतर्गत आमजनों में जन-जागरूकता हेतु विद्यालयों में भूकंप से संबंधित मॉक ड्रिल एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि बांका जिला भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जोन–IV के अंतर्गत आता है।

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के अंतर्गत जिलान्तर्गत चिन्हित विद्यालयों में स्थानीय एन०जी०ओ० एवं आपदा मित्र/सामुदायिक वालंटियर के माध्यम से दिनांक 27–28 जनवरी 2026 को भूकंप से सुरक्षा एवं बचाव संबंधी मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के चिन्हित एक-एक विद्यालय में जागरूकता अभियान सह प्रशिक्षण-सह-मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों एवं शिक्षकों को भूकंप से पूर्व तैयारी, भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षित व्यवहार, तथा भूकंप के पश्चात किए जाने वाले आवश्यक कार्यों एवं सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षित आपदा मित्रों   द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप के पश्चात घायल हुए व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता देने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए, जिसमें विशेष रूप से हड्डी फ्रैक्चर, रक्तस्राव को नियंत्रित करने, तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थिति में रखने की प्रक्रिया शामिल रही। इसके अतिरिक्त, कृत्रिम स्ट्रेचर तैयार करने की विधि एवं घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर पर रखकर सुरक्षित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान/अस्पताल तक पहुँचाने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मेडिकल टीम द्वारा किसी भी घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं सही उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि भूकंप से सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमतावर्द्धन के उद्देश्य से भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15–28 जनवरी 2026) के अंतर्गत दिनांक 27 एवं 28 जनवरी 2026 को जिले के सभी प्रखंडों के एक-एक चिन्हित विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपदा मित्रों द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को भूकंप से संबंधित सुरक्षा उपायों, बचाव तकनीकों एवं आपदा की स्थिति में सतर्कता बरतने के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण-सह-मॉक ड्रिल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में जन-हानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करना तथा बच्चों, शिक्षकों एवं समुदाय को आपदा के प्रति सजग, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button