जिला न्यायालय के बाहर से चोरी हुई बाइक तीन दिन में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उरई (जालौन)। जिला न्यायालय उरई के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को जिला न्यायालय उरई के बाहर से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल चौकी प्रभारी विजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में नंदू उर्फ कपिल पुत्र सबलू गेहार, निवासी नैना पैलेस के पीछे, मोहल्ला राजेंद्र नगर, उरई को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बरामद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का तीन दिन के भीतर खुलासा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button