पालीगंज थाना में नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों का पीपिंग समारोह

पालीगंज। पालीगंज थाना परिसर में नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में पीपिंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने नवपदोन्नत पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी एवं नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान विजय कुमार राम, जयप्रकाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, संतोष पासवान, लालबाबू पासवान, दीपक कुमार सिंह, मनीष कुमार, नीरज कुमार एवं कृष्ण पंडित को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।



