चौसा में निकली भव्य तिरंगा रैली, स्कूली बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

संजीव कश्यप, उदाकिशुनगंज/ मधेपुरा। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय में जनता उच्च विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय चौसा द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता चौसा पश्चिमी मुखिया पूनम कुमारी ने की। जबकि दूसरी ओर प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर प्रसाद एवं विजय पासवान की अगुवाई में आयोजित इस रैली में जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों,छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बच्चों ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाये और आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी और आकर्षक बना दिया।
इस मौके पर विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार सुमन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने प्रखंडवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।
मुखिया पूनम कुमारी ने कहा कि विद्यालयी बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है। नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर प्रसाद ने जोर दिया कि चौसा से यह संदेश पूरे प्रखंड और समाज में जाना चाहिए कि यहां के लोग तिरंगा महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।उन्होंने चौसा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चल रहे तिरंगा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मौके पर प्रधानाध्यापक विजय पासवान,विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार सुमन, प्रतिभा गुप्ता, बिंदु कुमारी, संजीवानंद,प्रिया नंदी, प्रीति कुमारी,हन्नान मंसूरी, रेहाना खातून, नौशाद आलम, पंकज कुमार यादव, अभिषेक विद्यार्थी, रवीन्द्र कुमार यादव, सीमा कुमारी, नुजहत प्रवीण, पिंकी कुमारी, रामप्रकाश मेहता, सुभाष चंद्र आजाद, कल्याण कुमार, अब्दुल मतीम, प्रकाश मंडल,
जितेश झा,सौरभ गुप्ता,आरती प्रधान, चंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार,स्वच्छता पर्यवेक्षक याशीर हमीद,मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,वार्ड सदस्य राजेश ऋषिदेव समाजसेवी विपीन भगत,बाल संसद की प्रधानमंत्री पूजा कुमारी, हिमशिला कुमारी,नैना कुमारी, छोटी कुमारी, अभिलाषा कुमारी,साधना कुमारी,संध्या कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थीं।



