मुकदमों कि निष्पक्ष विवेचना कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें : सीओ राजेश

अपराधो पर नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस सतर्क

 

कालपी (जालौन): क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने सर्किल के के सभी थानेदारों को निर्देश दिया हैं कि थानों में दर्ज मुकदमों की लंम्बित विवेचनाओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस टीम अपराधियों के विरुद्ध सक्रिय अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सीओ राजेश कमल ने विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग ऐप से जुड़े दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आटा, कालपी और कदौरा थाना क्षेत्रों में ऑनलाइन गेमिंग ऐप से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने हाल के दिनों में पुलिस द्वारा की गई सफल कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए बताया कि मोहर्रम पर्व के दिन 26 जून को कालपी बाजार में शिक्षक अर्जुन मौर्य की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीनी गई चेन की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। वहीं 25 जून को थाना आटा पुलिस ने चोरी के लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा 24 जून को कालपी कोतवाली पुलिस ने जोल्हूपुर मोड़ के जंगल में झांसा देकर युवकों से अवैध वसूली करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की थी।सीओ राजेश कमल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button