निनावली जागीर में अपना दल (एस) नेता ओंकार सिंह ठाकुर ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों से पेड़ लगाने की अपील

माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के निनावली जागीर गांव में मंगलवार को अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि जीवन को सफल और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित बनाना है, तो पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कई पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर 219 माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और क्षेत्रीय दौरे कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button