रामपुरा नगर पंचायत में ‘नमस्ते डे सेलिब्रेशन’, 11 सफाई कर्मचारियों को मिली सुरक्षा किट

माधौगण (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत रामपुरा कार्यालय में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे ‘नमस्ते डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सम्मान और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण के उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा द्वारा 11 सफाई कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई किट) वितरित की गई। सुरक्षा किट में हाथों के दस्ताने, सुरक्षा जूते, हेलमेट, ड्रेस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री शामिल थी।

नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button