पिपरा करौती पंचायत में सहयोग शिविर, लाभुकों ने जमा किए आवेदन; कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड की पिपरा करौती पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नीलू देवी ने की।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को जमा किया गया। इस दौरान मौजूद विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कुछ आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया।
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया नीलू देवी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हो रहा है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
नयानगर में सहयोग शिविर का आयोजन, लाभुकों को ऑन द स्पॉट मिला जन्म प्रमाणपत्र और वंशावली प्रमाण पत्र
आठ आवेदन हुए जमा, कुछ का तत्काल समाधान
सहयोग शिविर में नोडल अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त तकनीकी सहायक, पंचायती राज विभाग उदाकिशुनगंज मोहम्मद साकिर ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न विभागों से जुड़े कुल आठ आवेदन लाभुकों द्वारा जमा किए गए।
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंदर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई ग्रामीणों द्वारा प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा किए गए थे।
कर्मियों और ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी
शिविर में पिपरा करौती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव, पंचायत आवास सहायक प्रिंस कुमार, किसान सलाहकार परमानंद राय, कार्यपालक सहायक सहित कई कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अवसर मिला।



