ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर विधायक देवंती यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा- छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति

नरपतगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर नरपतगंज की विधायक देवंती यादव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में विधायक देवंती यादव ने कहा कि “छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति” के ध्येय के साथ कार्य करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।

 

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि ABVP राष्ट्रभक्ति, सेवा, संगठन, संस्कार और छात्रहित जैसे मूल्यों को लेकर विद्यार्थियों के बीच कार्य कर रहा है। संगठन ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

विधायक ने कामना की कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह समर्पित योगदान भविष्य में भी नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ देशहित में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button