अरवल के परासी वार्ड 7 में जाम नाली से ग्रामीण परेशान, नए नाले की मांग तेज

अरवल। अरवल, सदर प्रखंड अरवल के परासी पंचायत वार्ड नंबर सात में सत्येन्द्र पासवान के घर से मेन रोड रोहन पासवान के घर तक नया नाला नही बनने से ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों को कहना है कि पूर्व से नाली बना है नाली की साफ सफाई नही होने के कारण नाली कूड़े कचड़े एवं मिट्टी से भरा हुआ है और बबूआनंद पासवान के घर से अजय यादव के घर तक कई वर्ष पहले आर सी सी नाला बना था जो नाला कूड़े कचड़े से भरा हुआ है एवं पूरी तरह क्षतिग्रस्त एवं खराब है जिसे नाला की गंदे पानी निकास नही हो रहा है जिसे मेन सड़क पर नाला की गंदे पानी बहता रहता है जिसे ग्रामीण काफी परेशान है वही भगवान बजरंग बली का मंदिर हैं जो ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने के लिए नाले की गंदी पानी से होकर गुजरना पड़ता है जो हल्की बारिश होने पर रास्ते एवं सड़क पर ही नाली की पानी बहता रहता है एवं कीचड़ हो जाता है जिसे राहगीरों एवं ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को नाली की गंदे पानी एवं कीचड़ में चल कर जाना पड़ता हैं।
इस नाली को साफ सफाई कर नया नाला बनाने के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि को कहा गया लेकिन नाली बनाने पर कोई भी जनप्रतिनिधि संवेदनशील नही है यहां तक कि एक भी अधिकारी देखना वाला नही है और नही नाला बनाई जा रही हैं वही ग्रामीणों को कहना है कि अगर नाला नही बनाई गई तो बड़े बीमारी होने की प्रबल संभावना है।ग्रामीणों को कहना है कि बरसात से पहले इस दोनों नाला को नही बनाई गई तो राहगीरों एवं ग्रामीणों को इस रास्ते एवं सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।



