वारिसलीगंज में तीन दिवसीय जनकल्याण सहयोग शिविर संपन्न, 151 आवेदन में 133 का हुआ निष्पादन
पीएम परिवहन योजना के आवेदन प्रक्रिया बाद होगा निष्पादन

वारिसलीगंज/नवादा (अभय कुमार रंजन) : वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण सहयोग शिविर के अंतिम दिन विभिन्न योजनाओं के कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 133 का निष्पादन किया गया। शिविर में सर्वाधिक पेंशन योजना से जुड़े 61 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें ज्यादातर महिलाओं का केवाईसी की कमी पाई गई, जिसे आन द स्पाट निबटारा किया गया। मौके पर मकनपुर गांव की जया देवी, फुलवा देवी, मदन मांझी का केवाईसी समिट कर आगे से पेंशन मिलने का आश्वासन दिया गया।
जबकि उतर बाजार वारिसलीगंज निवासी शंकर प्रसाद ने बताया कि 15 मई 2026 को आवेदन दिया था अभी तक कोई अता पता नहीं है। जांचोपरांत बताया गया कि उक्त व्यक्ति का आवेदन अभी प्रोसेस में है। नगर के विशनपुर ग्रामीण दुखनी देवी का कहना है कि मेरे पीएनबी के अकाउंट में कई महीने से पेंशन नहीं जा रहा है। जिसे जांच बाद बताया गया कि वृद्ध महिला का अकाउंट नम्बर गलत है। सुधारने के लिए आवेदन की मांग की गई।
इस क्रम में सीएम परिवहन योजना के लाभुकों को कहा गया कि आपका आवेदन जांच प्रक्रिया के बाद निष्पादन होगी। जबकि पीएम किसान, राशन कार्ड, जीरामजी योजना में जाब कार्ड, पीएम सूर्यघर योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, आधार सुधार, पीएम आवास योजना, जीविका तथा उज्जवला योजना से जुड़ा आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ राजेश कुमार, एमओ गुंजन भारती, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कपिल देव प्रसाद, मनरेगा पीओ कुमुद रंजन समेत अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।



